फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आज तमिलनाडु पहुंचेगा मानसून, मुंबई में दो-तीन दिन में दस्तक देगा

Sat, 05 Jun 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई।

सार

आईएमडी के मुताबिक केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत सामान्यत: एक जून को होती है लेकिन इस बार यह दो दिन की देरी से आया।
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अगले 24 घंटे में मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। शनिवार को केरल के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप के कई हिस्सों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।  

विज्ञापन


इसके साथ ही मानसून की पहुंच दक्षिण के अधिकतर हिस्से में हो जाएगा। वहीं मुंबई पहुंचने में मानसून को दो से तीन दिन लग सकते हैं। 

मौसम विभाग मुंबई के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने ट्वीट किया, मानसून अरब सागर की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे महाराष्ट्र में मानसून के दाखिल होने के अनुकूल माहौल बन रहा है। अगले दो-तीन दिन में कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के साथ ठाणे, रायगढ़, दक्षिण कोकण, पुणे, कोल्हापुर, सातारा और सांगली में जोरदार बारिश होने का अनुमान है।

देरी से आया मॉनसून

दो दिन की देरी के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने बृहस्पतिवार को केरल में दस्तक देकर देश में चार महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत कर दी है। आईएमडी के मुताबिक केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत सामान्यत: एक जून को होती है लेकिन इस बार यह दो दिन की देरी से आया।

विज्ञापन


पिछले छह वर्षों में यह तीसरी बार है जब मॉनसून देर से आया है। 2016 और 2019 में, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल के ऊपर आठ जून को दस्तक दी थी। अच्छा मॉनसून भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है जो अब भी बहुत हद तक कृषि एवं संबंधित गतिविधियों पर आधारित है।

मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के मौसम के दौरान सामान्य से लेकर सामान्य से ऊपर बारिश होने का अनुमान है।

हिमाचल उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश संभव 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश संभव है। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें