फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मौसम विभाग का अनुमान, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

Sat, 17 Apr 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • आईएमडी ने जारी किया जून से सितंबर का पूर्वानुमान
विज्ञापन
मैनपुरी में हुई मानसून की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 75 फीसदी से ज्यादा बारिश करने वाला दक्षिणी पश्चिमी मानसून इस साल सामान्य रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस साल पांच फीसदी कम या ज्यादा के अंतर से दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) के हिसाब से 98 फीसदी बारिश होगी।

विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने शुक्रवार जून से सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया। उन्होंने कहा, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, देश के बारी हिस्से में सामान्य या इससे अधिक बारिश होगी। इस बार मानसून एलपीए का 98 फीसदी होगा, जिससे सामान्य बारिश होगी। यह एक अच्छी खबर है, जिससे भारत को कृषि क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब मौसम विभाग ने स्थानिक विवरण के आधार पर विशिष्ट पूर्वानुमान जारी किया है। राजीवन ने कहा, आईएमडी अगले चार महीनों के दौरान हर महीने का पूर्वानुमान भी जारी करेगा।

आईएमडी के चार प्रभागों उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। बीते दो मानसून में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। एलपीए 1961 से 2010 के बीच देश में बारिश का औसत है, जो 88 सेंटीमीटर है।

अल नीनो की संभावना कम
राजीवन ने कहा, ला नीना और अल नीनो कारक भारतीय मानसून पर प्रमुख प्रभाव डालते हैं। इस बार अल नीनो के बनने की संभावना कम है।’’उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, ला नीना के बाद के वर्ष में आमतौर पर सामान्य वर्षा का मौसम देखा गया है।

हाल ही में निजी एजेंसी ‘स्काइमेट वेदर’ ने भी मानसून सामान्य रहने की बात कही थी। हालांकि स्काईमेट के मुताबिक, जून से सितंबर के दौरान वर्षा का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 103 प्रतिशत रहेगा। दीर्घावधि औसत के हिसाब से 96-104 प्रतिशत के बीच मानसून को सामान्य माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें