फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: देश में सामान्य रहेगा मानसून, उत्तर व दक्षिण भारत में हल्की बारिश का अनुमान

Wed, 02 Jun 2021 03:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

इस बार मानसून में 40 फीसदी सामान्य बारिश, 22 फीसदी सामान्य से अधिक, 12 फीसदी अत्यधिक और 18 फीसदी सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के मुताबिक देश में इस बार मानसून सामान्य रहेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने मंगलवार को कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है।

विज्ञापन


मोहापात्रा के मुताबिक मानसून किसानों पर मेहरबान रहेगा क्योंकि जून में जब अधिकतर फसलों की बुवाई होती है, बारिश सामान्य रहेगी। इस वर्ष जून से सितंबर तक देश में लंबी अवधि के औसत (एलपीए) में करीब 101 फीसदी बारिश होगी। मौसम विभाग के इस अनुमान में चार फीसदी का अंतर रह सकता है।

इन राज्यों में होगी कम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व और उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों में सामान्य से कम बारिश होगी। इनमें बिहार का पूर्वी हिस्सा, पश्चिम बंगाल के कुछ जिले, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्से में, दक्षिण पश्चिमी पठार, केरल का कुछ भाग और तमिलनाडु के अंदरूनी जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बार हर महीने का अनुमान जारी होगा
मौसम विभाग इस वर्ष एक नई पहल करते हुए चार महीने के मानसून में हर महीने का पूर्वानुमान जारी करेगा। इसमें हर राज्य व शहर वार होने वाली बारिश का विवरण दिया जाएगा। इसके अनुसार जून के महीने में देश में सामान्य बारिश होगी, जोकि देश के अन्नदाता के लिए खरीफ की फसल की बुवाई के हिसाब से भी काफी आशाजनक है।  

केरल में कल दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग ने कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है। यह केरल के तट पर तीन जून को दस्तक दे सकता है। कर्नाटक के तटीय इलाके में चक्रवाती परिसंचरण के चलते मानसून की गति में ब्रेक लग गया है जोकि निम्न स्तरीय दक्षिण पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के चलते बारिश संबंधी गतिविधियां मंगलवार से धीर-धीरे जोर पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें