फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: उमस से जल्द मिलेगी राहत, 28 जुलाई के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश!

Tue, 26 Jul 2022 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Update: निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 28 जुलाई से बारिश की संभावना नजर आ रही है। इन राज्यों में मानसून की यह स्थिति दो अगस्त तक बनी रहेगी...
विज्ञापन
Monsoon Update: मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आसमान में बादल तो नजर आ रहे हैx लेकिन बारिश फिलहाल कम हो गई है। बारिश की कमी और तेज धूप के बाद लोग फिर उमस से परेशान होते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच अच्छी बात यह है कि ये सिलसिला अब ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। 28 जुलाई से एक बार फिर से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र जैसलमेर, अजमेर, ग्वालियर, सतना, अंबिकापुर और बिलासपुर से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर से बंगाल की उत्तर पूर्वी खाड़ी की ओर जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा मध्य मध्यप्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक फैली हुई है। दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 28 जुलाई से बारिश की संभावना नजर आ रही है। इन राज्यों में मानसून की यह स्थिति दो अगस्त तक बनी रहेगी। गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी। जबकि मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय क्षेत्रों, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें