फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत पहुंचेगा मानसून

Mon, 26 Jun 2017 07:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में रविवार को तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर क्रमश: 39.4 डिग्री व 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अब इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने को तैयार है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी और 4-5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर, पूरे यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र जो अभी उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में रुका है, उसके उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ से टकराने की वजह से मौसम बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर में 26 जून की शाम से बारिश होगी। 27-28 जून को दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर जगह हल्के से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 26 जून की शाम को जो बारिश शुरू होगी, वो धीरे-धीरे बढ़ेगी। इस दिन उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में तेज हवा के साथ बादल भी गरजेंगे।

फिर धीरे-धीरे बारिश बढ़ेगी। 27 जून को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश (64 मिमी से 117 मिमी) होगी। 28 जून को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। वहीं, इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बादल भी गरजेंगे।

29 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, तो हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में बादल गरजेंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी। दिल्ली-एनसीआर में 28-29 जून को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें