फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू, यूपी-बिहार सहित देश के इन राज्यों में हुई कम बारिश

Tue, 20 Sep 2022 08:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। भारत में एक जून से 20 सितंबर के बीच 878.5 मिमी बारिश हुई, ये 822 मिमी की सामान्य वर्षा से सात प्रतिशत अधिक थी।
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ से पीछे हटना शुरू कर दिया। इसके कारण इस साल कम से कम आठ राज्यों जहां, धान की फसल की जाती है जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में कम बारिश हुई। 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में मानसून की वापसी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे कच्छ के हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। जबकि दक्षिण पश्चिम राजस्थान से मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 17 सितंबर है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की वापसी की निशानी पांच दिनों तक बारिश नहीं होना, क्षेत्र में एंटी-साइक्लोन और शुष्क मौसम की स्थिति आदि होती हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी में खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजरता है। भारत में सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में कम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। भारत में एक जून से 20 सितंबर के बीच 878.5 मिमी बारिश हुई, ये 822 मिमी की सामान्य वर्षा से सात प्रतिशत अधिक थी।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कम बारिश के कारण धान की बुआई प्रभावित हुई है। 16 सितंबर तक खरीफ सीजन के दौरान धान की बुवाई का रकबा पिछले साल की तुलना में 18.90 लाख हेक्टेयर कम था। मंत्रालय ने आगे बताया कि इस साल 16 सितंबर तक धान की बुवाई का रकबा 399.03 लाख हेक्टेयर था जबकि ये पिछले साल 417.93 लाख हेक्टेयर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें