फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरंभ: 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, लोकसभा स्पीकर ने दी जानकारी

Mon, 12 Jul 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक, मानसून सत्र का आयोजन कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान 19 बैठकें आहूत की गई हैं। दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी।
विज्ञापन
ओम बिरला, स्पीकर, लोकसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। यह जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी।उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाएगा। ओम बिरला ने कहा कि अधिकतर सांसदों ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है, लेकिन जो लोग नहीं लिए हैं वह तत्काल रूप से वैक्सीन ले लें और आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर करवा लें। 

विज्ञापन


संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि 323 सांसदों का कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 23 सांसद कुछ चिकित्सीय कारणों के चलते टीके की पहली खुराक भी नहीं ले पाए हैं। बता दें कि आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में आरंभ हुआ था।


इतने सांसदों को वैक्सीन की लग चुकी है पहली खुराक
मानसून सत्र का आयोजन कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान 19 बैठकें आहूत की गई हैं। दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी। बिरला ने कहा कि 411 सदस्यों ने टीके की कम से कम एक खुराक ली है और बाकी सदस्यों का चिकित्सा आधार पर टीका लगाया जाना बाकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण संसद के मानसून सत्र के दौरान आगंतुकों को अनुमति नहीं होगी। संसदीय कार्य के डिजिटलीकरण के संबंध में ताजा पहल को साझा करते हुए बिरला ने कहा कि सांसदों के लिए एक ऐप तैयार किया जा रहा है। नए संसद भवन के बारे में उन्होंने कहा कि इसे समय पर पूरा किया जाएगा। बता दें कि आमतौर पर जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में आरंभ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें