फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के ज्यादातर हिस्से में इस हफ्ते जोरदार बारिश होगी: मौसम विभाग

Tue, 03 Jul 2018 05:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बड़े हिस्से में इस हफ्ते जोरदार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, तमिलनाडु, असम, गुजरात, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बेहद भारी बारिश होगी। बता दें कि पिछले हफ्ते मौसम विभाग ने कहा था कि निश्चित समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में मानसून आ गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। 

बुधवार के लिए अपनी चेतावनी में मौसम विभाग ने बताया कि असम, मेघालय, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, सेंट्रल महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें