फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बरसात और बाढ़ ने ली 1200 से ज्यादा लोगों की जान, केरल पर टूटा सबसे बड़ा कहर

Tue, 28 Aug 2018 01:49 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kerala Flood
विज्ञापन

देशभर में इस साल मानसूनी बारिश और बाढ़ से अब तक 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि आठ राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 1276 लोगों की मौत हुई है, इसमें से केरल में सबसे ज्यादा 443 लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रेस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में 443 लोग मारे गए। उत्तर प्रदेश में 218, पश्चिम बंगाल में 198, कर्नाटक में 166, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 49 और नगालैंड में 11 लोग मारे गए। इन राज्यों में 37 लोग लापता हैं, जबकि 349 लोग घायल हुए हैं। 

कई जिले प्रभावित 

एनईआरसी के मुताबिक आठ राज्यों के 136 जिलों में कुल 54.11 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से केरल के 14 जिलों में 14.52 लाख, यूपी के 18 जिलों में 2.92 लाख, असम के 23 जिलों में 11.47 लाख और कर्नाटक के 11 जिलों में 3.5 लाख लोग इसकी चपेट में आए। 
विज्ञापन


फसल भी बर्बाद

प्राकृतिक आपदा से केरल में 43.737 हेक्टेयर कृषि भूमि बरबाद हुई है। वहीं यूपी में 49,053 हेक्टेयर, पश्चिम बंगाल में 48,552 हेक्टेयर, असम में 27,930 हेक्टेयर और कर्नाटक में 3,521 हेक्टेयर कृषि भूमि बरबाद हुई है।               
 
अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना 

अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र समेत एक दर्जन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मौसम विभाग के बुलेटिन का हवाला देते हुए कहा है कि उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा झारखंड और राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गोवा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। एनडीएमए ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें