फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मानसून: सामान्य से 9.4 फीसदी कम हुई बारिश, पहले वाली ही रही स्थिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में इस बार भी मानसून की स्थिति पहले जैसी ही रही है। इस बार 9.4 फीसदी कम बारिश हुई है। यह लगातार पांचवां साल है जब सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां अभी भी 7.70 इंच बारिश की जरूरत है।



भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि जून से सितंबर के चार महीने के मानसून के दौरान 800.4 मिमी बारिश हुई है। जबकि औसतन 883.6 मिमी बारिश होती है।


पहले ये रहे हैं आंकड़े


आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में बारिश औसत से 5.21 फीसदी कम हुई थी। साल 2016 में 2.60 फीसदी कम बारिश हुई। साल 2015 में बारिश औसत से 13.71 फीसदी कम रही और साल 2014 में 11.86 फीसदी कम बारिश हुई।


आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि मानसून पश्चिमी राजस्थान, कच्छ और उत्तरी अरब सागर से शनिवार को वापस लौट गया है। इससे पहले ओडिशा में आए तूफान के बाद उत्तर भारत का मौसम बदल गया था। कई राज्यों में भारी बारिश हुई और कुछ राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि इस बार शायद मानसून सामान्य भी रह सकता है। लेकिन इस बार भी स्थिति पिछले सालों के जैसी ही रही और बारिश औसत से कम ही हुई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next