देश के 11 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। देश के आधे से अधिक क्षेत्रफल का प्रतिनिधित्व वाले इन राज्यों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ओड़िशा के बस्तर से सटे सीमाई अंचल में पिछले चार-पांच दिन से हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह कोरापुट-रायगड़ा केआर लाइन स्थित भालूमास्का में बादल फटने से भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी हो गई।
भारी बारिश के कारण राजस्थान के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भीषण जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन पर पानी भरे होने के कारण ट्रेनों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।