फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून को भारत पहुंचे 70 दिन पूरे, कम बारिश के बावजूद कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति

Sat, 10 Aug 2019 07:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नाटक में बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
मानसून को भारत पहुंचे 70 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान बारिश की मात्रा सामान्य से एक फीसदी कम मापी गई है। फिर भी कई राज्यों में बाढञ की स्थिति बनी हुई है। 9 अगस्त तक देश भर में 530.3 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान 533.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


केरल, बिहार, मध्यप्रदेश, असम, कर्नाटक, मेघालय, त्रिपुरा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से इन राज्यों में शुक्रवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई है।



एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना और तट रक्षकों की 173 टीमें भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं।महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल सांगली और कोल्हापुर जिले में है। नौसेना की 12 टीमें बृहस्पतिवार रात सांगली पहुंचीं। यह टीमें शुक्रवार से राहत कार्य में जुट गईं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पांच पश्चिमी जिलों में बाढ़ में फंसे करीब 2.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि राज्य सरकार ने 76 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों में बांटने के लिए दिए हैं। शहरों में हर पीड़ित परिवार को 15 हजार और गांवों में दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें