फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी रॉबर्ट वाड्रा ने अदालत से मांगी विदेश यात्रा की अनुमति

Tue, 21 May 2019 04:57 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के आरोपी रॉबर्ट वाड्रा विदेश यात्रा की अनुमति लेने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पहुंचे। वाड्रा के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि उनकी सुरक्षा के चलते यात्रा कार्यक्रम किसी से साझा न किया जाए। 

विज्ञापन


वाड्रा के वकील ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से यह अनुरोध भी किया कि इस पर सुनवाई के लिए उनकी अर्जी 24 मई को ली जाए, क्योंकि प्रमुख अधिवक्ता आज दलीलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। 

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के घेरे में हैं। अदालत ने वाड्रा को पिछली एक अप्रैल को निर्देश दिया था कि वह बिना अनुमति देश छोड़ कर न जाएं। अदालत ने वाड्रा पर कई शर्तें लगाते हुए अग्रिम जमानत दी थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा लंदन के 12-ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड कीमत की संपत्ति की खरीद को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें