फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने के लिए कुरैशी को देनी होगी 6 करोड़ की जमानत राशि

Fri, 15 Feb 2019 04:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोइन कुरैशी
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मीट निर्यातक मोइन कुरैशी की विदेश यात्रा के लिए दो करोड़ की जमानत राशि को बढ़ाकर छह करोड़ कर दिया है। सीबीआई ने जमानत राशि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था। निचली अदालत ने 1 फरवरी को कुरैशी को दो करोड़ की जमानत पर दुबई व पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुनील गौड़ की पीठ के समक्ष सीबीआई ने कहा कि इस मामले में सह-आरोपी व्यवसायी प्रदीप कोनेरू को हाईकोर्ट ने छह करोड़ रुपये की जमानत राशि पर विदेश जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मोइन कुरैशी की जमानत राशि बढ़ाकर छह करोड़ रुपये कर दी।

निचली अदालत ने मोइन कुरैशी को 15 से 23 फरवरी के बीच दुबई तथा 6 से 20 मार्च के बीच पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोइन कुरैशी के खिलाफ  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 अक्तूबर, 2017 को आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें