फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्याख्यान श्रृंखला: भागवत, सुधा मूर्ति और अजीज प्रेमजी देंगे सकारात्मकता का संदेश

Sun, 09 May 2021 04:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • यह सीआरटी पॉजिटिव अनलिमिटेड नाम से व्याख्यान श्रृंखला आयोजित कर रही है ताकि आम आदमी के अंदर कोरोना से लड़ाई के लिए आत्मविश्वास जगाया जा सके
  • ‘पॉजिटिव अनलिमिटेड’ नाम से यह व्याख्यान श्रृंखला 11 मई से शुरू की जाएगी
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से पांच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए संघ की व्याख्यान श्रृंखला के बनेंगे वक्ता
इस व्याख्यान श्रृंखला के वक्ताओं में सरसंघचालक मोहन भागवत, विप्रो समूह के संस्थापक अजीज प्रेमजी और इंफोसिस फाउंडनेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति भी शामिल रहेंगे और सकारात्मकता का संदेश देंगे। 

‘पॉजिटिव अनलिमिटेड’ नाम से यह व्याख्यान श्रृंखला 11 मई से शुरू की जाएगी। संघ की दिल्ली शाखा के प्रचार प्रमुख रितेश अग्रवाल ने बताया कि संघ और उससे जुड़े संगठनों ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और कुछ अध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर एक ‘कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी)’ शुरू की है।
विज्ञापन


यह सीआरटी पॉजिटिव अनलिमिटेड नाम से व्याख्यान श्रृंखला आयोजित कर रही है ताकि आम आदमी के अंदर कोरोना से लड़ाई के लिए आत्मविश्वास जगाया जा सके। इस सीआरटी के समन्वयक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह हैं, जबकि रमेश अग्रवाल को सह समन्वयक बनाया गया है। व्याख्यान श्रृंखला में संघ प्रमुख मोहन भागवत, अजीज प्रेमजी, सुधा मूर्ति के अलावा श्रीश्री रविशंकर, साधगुरु जग्गी वसुदेव जैसे तमाम अध्यात्मिक चेहरे भी वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें