फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: भारत माता मंदिर के अभिषेक में शामिल हुए संघ प्रमुख भागवत, बोले- अखंड भारत सत्य एवं शाश्वत है

Sat, 06 May 2023 06:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।

सार

भागवत ने कहा, भारत का अमृत काल हमारे सामने है। हमें इस पर विश्वास करना चाहिए।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मदुरन्थकम के निकट नीलमंगलम गांव में श्री स्वामी ब्रह्मा योगानंद द्वारा बनाए गए ‘भारत माता मंदिर’ का ‘कुंभभिषेकम’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए।

विज्ञापन


अनुष्ठान के दौरान ‘संपूर्ण भारत’ की एक प्रतिमा का अनावरण करने वाले भागवत ने कहा, भारत का अमृत काल हमारे सामने है। हमें इस पर विश्वास करना चाहिए। साथ ही, अखंड भारत सत्य एवं शाश्वत है। हमें इस सत्य को समझने के लिए बस अपनी चेतना को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत का विभाजन नहीं हुआ है और मानचित्र पर केवल रेखाएं खींची गई हैं। 

भागवत ने कहा कि ब्रिटेन की संसद में भारत के विभाजन की चर्चा के दौरान लॉर्ड वैवेल ने कहा था कि भारत भगवान द्वारा बनाया गया देश है और इसे विभाजित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, अखंड भारत को साकार करने के लिए लोगों को जागना होगा, धर्म का अहसास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें