मोहन भागवत, जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
भाजपा और आरएसएस के बीच राजस्थान के पुष्कर में बैठक होने वाली है। ये बैठक सात सितंबर से नौ सितंबर के बीच होगी। इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा और संघ के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि इस से पहले वृंदावन में 27 और 28 जुलाई को हुई सामाजिक सद्भाव बैठक में देशभर से संघ के प्रतिनिधि पहुंचे थे।
कई राज्यों के प्रतिनिधियों का कहना था कि कुछ जगह पब्लिक जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से भी खुश नहीं है। कहीं-कहीं जनप्रतिनिधि ही बिगड़ते सामाजिक सद्भाव की वजह बन रहे हैं।
बैठक में कहा गया था कि सरकारों को चाहिए कि वह अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों की निगरानी कराएं। जहां भी शिकायतें मिलें वहां के सांसद या विधायकों को बैठाकर बात की जाए। लोगों के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से जनता का जुड़ाव बना रहता है।