श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने पीएम की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों को 2020 में और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। दोनों देशों ने इस दिशा में साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
मालदीव के विकास के लिए करेंगे काम
प्रधानमंत्री मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई की मालदीव के लोग विकास की दिशा में की जा रही अपनी कोशिशों में कामयाब होंगे। राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि इस दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने, मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग और ऊंचाई पर ले जाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश के लिए काम करने की जरूरत है।
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर नव वर्ष 2020 की शुभकामना दी। प्रधानमंत्री ओली ने ट्वीट करके अपने भारत के पीएम मोदी के साथ बुधवार को फोन वार्ता करने की जानकारी दी।
उन्होंने अपनी बातचीत में वर्ष 2019 में दोनों देशों के आपसी संबंधों को नए आयाम पर पहुंचाने में सफल होने की बधाई देने के साथ ही वर्ष 2020 में दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्योता भी दिया।
इसी के साथ ही आज प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर एक यूजर को रिप्लाई भी किया। एक यूजर उनसे नए साल पर खुद को फॉलो करने की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने यूजर अंकित दूबे की मांग को पूरा करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी।