फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा का पूरा दारोमदार मोदी पर, 25 दिसंबर से करेंगे परिवर्तन रैली

Mon, 17 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को यूपी के दंगल में उतारने की कांग्रेस की कोशिशों के बीच भाजपा ने पीएम मोदी की रैलियों में इजाफा कर दिया है। आयोग के जरिए चुनाव तिथि के एलान से पहले भाजपा सूबे में मोदी की 8 रैलियों को अंजाम देना चाहती है। उनकी पहली रैली 24 अक्टूबर को बुंदेलखंड के महोबा में रखी गई है। तो 25 दिसंबर को परिर्वतन यात्रा के समापन अवसर पर मोदी की मेगा रैली का एलान पार्टी की ओर से पहले ही हो चूका है। 
विज्ञापन


मोदी की अन्य 6 रैलियों के स्थान और तिथि तय करने का जिम्मा प्रदेश इकाई को जल्द तय करने को कहा गया है। ताकि पीएम की उपलब्धता के हिसाब से रैली की तिथि तय हो। पार्टी की रणनीति 19 नवंबर से प्रियंका गांधी के यूपी के दंगल में उतरने से पहले ही सूबे के सियासी माहौल को भाजपामय बनाने की है। 

वैसे सर्जिकल स्ट्राईक के बाद पीएम की निखरी छवि से भाजपा को सियासी लाभ नजर आ रहा है। यही वजह है कि पार्टी ने यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए चेहरा चुनने की कवायद पर पूर्ण विराम लगा दिया है। दोनों ही राज्यों में पार्टी के प्रचार अभियान का पूरा दारोमदार मोदी के चेहरे पर ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राईक के बाद मोदी की निखरी छवि का लाभ उठाएगी पार्टी

मोदी की रैलियों के अलावा भाजपा आलाकमान ने वरिष्ठ नेताओं को भी 10-10 दिन का समय निकालने को कहा है। 5 नवंबर से शुरू हो रहे यूपी भाजपा की परिर्वतन यात्रा के दौरान पार्टी की रणनीति इन नेताओं से 30 से 40  सभाएं कराने की है। ताकि यात्रा का राजनैतिक लाभ मिल सके। 

पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती, मनोहर परिकर, नितिन गड़करी और अरूण जेटली समेत तमाम बड़े नेताओं को पत्र लिखकर परिर्वतन यात्रा के दौरान 10 दिन का समय निकालने का आग्रह किया है। एक वरिष्ठ नेता के अनुसार यूपी के मिशन 2017 को फतह करने के लिए भाजपा ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब धीरे-धीरे वह अपने रोडमैप पर अमल कर रही है।  

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 5 नवबंर को सहारनपुर से परिर्वतन यात्रा की शुरूआत करेंगे। तो 6 नवंबर को उमा भारती ललित पुर से चलने वाली यात्रा का श्रीगणेश करेंगे। राजनाथ सिंह सोनभद्र से परिर्वतन यात्रा की शुरूआत करेंगे। तो कलराज मिश्र 8 नवंबर को बलिया से शुरू होने वाली यात्रा में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें