ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने स्टालिन से कहा, गृह मंत्री को लेकर आपकी प्रतिक्रिया देखी। साथ ही लोकतंत्र को लेकर उठाए सवालों पर कहा, आप सीएम पद पर वंशवाद और करुणानिधि उपनाम की वजह से हैं, लिहाजा हमें लोकतंत्र पर व्याख्यान न दें।
तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे केंद्र की तरफ से तमिलों के लिए किए जा रहे काम का हिसाब मांगने के हकदार नहीं है।
विज्ञापन
ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई ने स्टालिन से कहा, गृह मंत्री को लेकर आपकी प्रतिक्रिया देखी। साथ ही लोकतंत्र को लेकर उठाए सवालों पर कहा, आप सीएम पद पर वंशवाद और करुणानिधि उपनाम की वजह से हैं, लिहाजा हमें लोकतंत्र पर व्याख्यान न दें। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 में बड़े जनाधार के साथ पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में आ रहे हैं। तमिलनाडु हमारी जीत में बड़े पैमाने पर योगदान देगा। अमित शाह के तमिल प्रधानमंत्री वाले बयान पर अन्नामलाई ने कहा, शाह का संदेश साफ है कि सिर्फ भाजपा में ही यह संभव है कि एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। स्टालिन पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए अन्नामलाई ने कहा, आपकी पार्टी में शीर्ष पर पहुंचने का मानदंड यह है कि वह व्यक्ति आपके गोपालपुरम घर में पैदा होना चाहिए।
उधर, अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की ओर से उनकी आलोचना करने पर सोमवार को आपत्ति जताई। अन्नाद्रमुक ने कहा कि अगर अन्नामलाई को उन्हें निशाना बनाने से नहीं रोका गया तो वह भाजपा के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करेगी।