फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने ली चुटकी: मोदी ने कहा हो ‘मेडिटेट’ और ट्रंप ने सुन लिया हो ‘मेडिएट’

Fri, 26 Jul 2019 11:00 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
salman khurshid (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मजाकिया अंदाज में गुरुवार को कहा कि मेडिटेट और मेडिएट के बीच भ्रम हो जाने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा होगा कि भारत उनसे कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप चाहता है। 

विज्ञापन


भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का अनुरोध किया। 

खुर्शीद यहां अपनी पुस्तक 'विजिबल मुस्लिम, इनविजिबल सिटिजन : अंडरस्टैंडिंग इस्लाम इन इंडियन डेमोक्रेसी' के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

विवाद का संदर्भ देते हुए पूर्व विदेश मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी कहना चाहते हों कि आप योग के लिए मेडिटेट यानि ध्यान क्यों नहीं करते और उन्होंने मेडिएट (मध्यस्थता) सुन लिया हो। 
विज्ञापन


यह संचार की समस्या थी। लेकिन कूटनीति संचार पर निर्भर है और अगर आप ठीक से बातचीत नहीं कर सकते, तो यह किस तरह की कूटनीति है। साथ ही कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक राजनयिक के तौर पर हासिल पिछली उपलब्धियों का हवाला देते हुए उनकी प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें