फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी करेंगे मां से मुलाकात

Tue, 13 Sep 2016 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
pm modi - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को अपने जन्‍मदिन पर मां हीराबा से मिलने गुजरात जाएंगे। वे गुजरात के सीएम पद रहते हुए भी सालों तक इस परंपरा को निभाते रहे थे। गौरतलब है कि 17 सितंबर को मोदी 66 साल के होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी के अपनी भतीजी निकुंजबेन मोदी के परिवार से भी मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। निकुंजबेन की छह सितंबर को दिल की बीमारी से मौत हो गई थीं। वे पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की बेटी थीं। 41 वर्षीया निकुंजबेन अपने पति के साथ अहमदाबाद के बोपाल इलाके में रहती थीं।

हालांकि प्रहलाद मोदी का कहना है कि पीएम के आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह सब इस पर निर्भर करेगा वे हमसे मिलने आएंगे या फिर हम सब मां के घर पर गांधीनगर में मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासियों के लिए करेंगे कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान

मोदी - फोटो : file photo
इससे अलावा अपने एक दिवसीय दौरे पर मोदी दाहोद के लिमखेड़ा और नवसारी भी जाएंगे। दाहोद में वे आदिवासियों के लिए कल्‍याणकारी योजनाओं का ऐलान करने के लिए सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम बाद में पानी की दो योजनाओं का शिलान्‍यास भी करेंगे।

इनमें से एक योजना कडाना बांध से जुड़ी हुई है जबकि दूसरी योजना छोटा उदेपुर के कावंट तालुका के हटेश्‍वर बांध की है। इस साल गर्मियों में दाहोद जिले में पानी की गंभीर समस्‍या हो गई थी। साथ ही नवसारी में उनका 8700 दिव्‍यांगों को उपकरण बांटने का कार्यक्रम है। हालांकि पीएमओ से अभी तक पक्‍का कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन बताया जाता है पीएम मोदी दोपहर में आएंगे।

सूत्रों का कहना है कि मोदी के जन्‍मदिन पर सबसे ज्‍यादा दिव्‍यांगों को इकट्ठा कर प्रशासन विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहता है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी का आदिवासी इलाकों में जाना पार्टी का लोगों से जुड़ने का प्रयास है।

गौरतलब है कि नवंबर में हुए चुनाव में बीजेपी को आधिवासी इलाकों में कांग्रेस और जेडीयू से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले साल 2015 में वे मां के पास नहीं गए थे। इसके बजाय वे 1965 युद्ध की एग्‍जीबिशन में गए थे। पिछले दिनों मोदी ने अपनी मां को दिल्‍ली बुलाया था। यहां पर उन्‍होंने मां को सात, रेसकॉर्स का अपना घर दिखाया था। बाद में ये तस्‍वीरें उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें