फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज करेंगे तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला संसद’ का उद्घाटन

Fri, 10 Feb 2017 07:01 AM IST
एजेंसी/ अमरावती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अपनी तरह के पहले सम्मेलन राष्ट्रीय महिला संसद (एनडब्ल्यूपी) का शुक्रवार को यहां उद्घाटन करेंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय ‘महिला सशक्तिकरण-लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण’ है। 
विज्ञापन


तिब्बती   धर्मगुरु दलाई लामा इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इनके साथ ही देश विदेश के तमाम नेता इस तीन दिवसीय सम्मेलन में शरीक होंगे। एनडब्ल्यूपी की परिकल्पना समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तौर पर सशक्त करना और बढ़ावा देना है। इसका एक उद्देश्य महिलाओं के उत्थान के लिए नए विचारों, अवधारणाओं, सिद्धांतों और विचारधाराओं को सामने लाना भी है।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘इंटरनेशनल विमन आइकन ऑफ द वर्ल्ड’ और 12 सर्वश्रेष्ठ युवा उपलब्धि पुरस्कार दिए जाएंगे। इस सम्मेलन में सात पूर्ण सत्र होंगे जिसमें अनेक विषयों पर चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें देश विदेश की 91 महिला सांसद, 401 महिला विधायक और सामाजिक तथा कॉर्पोरेट सेक्टर की 300 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें