फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट ट्रेन का सपना होगा पूरा, शिंजो अबे-मोदी 14 सितंबर को करेंगे शिलान्यास 

Sat, 09 Sep 2017 10:00 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
पीएम मोदी और शिंजो अबे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे 14 सितंबर को बुलेट ट्रेन का शिलान्यास करेंगे। शनिवार को रेलवे अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार प्रस्तावित अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल नेटवर्क की नींव गुजरात में रखी जाएगी।
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय सात घंटे से घटकर तीन घंटे तक होने की उम्मीद है। 750 लोगों की क्षमता वाली इस ट्रेन को देश के पहले हाई स्पीड ट्रेन के रूप में देखा जा रहा है। लगभग 1.10 लाख करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर जापान की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। 

पढ़ें- चीन में फिर दौड़ेगी विश्व की सबसे तेज बुलेट ट्रेन, स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा    

इसके पूरा होने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा गया है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सरकार इसकी समयसीमा 2022 तय कर सकती है। यह ट्रेन इस रूट की सभी 12 स्टेशनों पर रुकेगी लेकिन केवल 165 सेकेंड के लिए। मुंबई में बोइजर और बीकेसी के बीज यह 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से गुजरेगी, जिसमें सात किलोमीटर समुद्र के अंदर का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें