फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपारण आंदोलन के 100 साल होने पर बोले मोदी, गांधी जी को आजादी से ज्यादा स्वच्छता प्यारी थी

Mon, 10 Apr 2017 11:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
चंपारण आंदोलन के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अर्काइव्स में इंटरेक्टिव डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 1917 में महात्मा गांधी की बिहार के चंपारण जिले में शुरू किए गए इस आंदोलन की याद में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों को मिलकर गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करना है, गांधी जी को आजादी से ज्यादा स्वच्छता प्यारी थी। वह मूल रूप से स्वच्छाग्रही थे। उनका सपना था कि भारत देश संपूर्ण स्वच्छ हो।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी-मैल्कम ने ट्रेन में ली सेल्फी, अक्षरधाम मंदिर में की पूजा

मोदी ने कहा- 'मैंने जब लाल किले से स्वच्छता को लेकर शौचालय की बात पूरी दुनिया के सामने रखी तो सब हैरान थे, लेकिन मुझे आज खुशी है कि स्वच्छ भारत आंदोलन एक जन आंदोलन बनता जा रहा है।'
विज्ञापन


चंपारण आंदोलन को लेकर मोदी ने कहा कि चंपारण ने ही गांधी को महात्मा गांधी बनाया है। चंपारण में गांधी जी ने जो कुछ भी किया वह भुलाया नहीं जा सकता। पीएम ने कहा कि गांधी जी ने पूरे देश को पूर्ण सत्याग्रह का रास्ता दिखाया जिसके जरिए उन्होंने देशवासियों में एकता की भावना पैदा हुई। मोदी ने बताया कि उनके इस आंदोलन से तीन कठिया प्रथा का अंत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें