फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चला मोदी का डंडा, 72 'निकम्मे' अधिकारी बर्खास्त, 33 जबरन रिटायर

Fri, 06 May 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली

सार

  • काम में कोताही बरतने वाले कर अधिकारियों पर गिरी गाज
  • कर विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ
  • 7 क्लास वन अधिकारी भी शामिल 
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने काम में कोताही बरतने वाले कर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पिछले दो वर्षों के दौरान ही राजस्व सेवा के 33 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया है, जबकि 72 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों के दौरान जिन 33 अधिकारियों को जबरन (प्रीमैच्योरली) रिटायर किया गया है, उनमें 7 क्लास वन अधिकारी भी शामिल हैं। यही नहीं, विभागीय कार्रवाई की वजह से बर्खास्त हुए 72 अधिकारियों में भी 6 क्लास वन अधिकारी हैं। कर विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

मंत्रालय के मुताबिक लोगों के मन में ऐसी धारणा बन गई है कि कर अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं होती, लेकिन अब इस मिथक को तोड़ा जा रहा है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें