वाशिंगटन में कोणार्क मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे एक बार फिर वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में वाशिंगटन में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को वाशिंगटन में आयोजित एक समारोह में भारतीय सांस्कृतिक संपत्ति की स्वदेश वापसी के समय पीएम मोदी ने अपने भाषण में कोणार्क मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि, '13वीं सदी में बने उड़ीसा के कोणार्क मंदिर जाएंगे तो चौंक जाएंगे।
कोणार्क के सूर्य मंदिर में दो हजार साल पहले आधुनिक फैशनेबल लड़की जो स्कर्ट पहने हुई है और हाथ में पर्स रखती है उसकी मूर्ति बनी है। मतलब कि उस वक्त ये चीजें मौजूद रही होंगी।' इसी दौरान पीएम ने मेडिकल साइंस की खोज का जिक्र करते हुए कहा कि, 'यह कोई ज्यादा पुरानी खोज नहीं है। मुझे याद है कि मैंने 700 साल पुराने पत्थर पर गर्भ में भ्रूण के साथ एक औरत की स्लाइड देखी है। जिसका मतलब है कि 700 साल पहले सर्जरी की गई होगी।'
Konark ke Sun Temple mei 2000 saal pehle uss samay ke kalakaro ne aaj ki modern fashionable girl, jo skirt pehenti hai, (contd): PM Modi
— ANI (@ANI_news) June 6, 2016
ब्लेयर हाउस में स्वदेश वापसी के समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा "हमारी संस्कृति का एक हिस्सा लौटाने के लिए हम अमेरिका की सरकार और राष्ट्रपति के बहुत आभारी हैं।' आपको बता दें कि अमेरिका ने 12 प्राचीन मूर्तियां भारत को भेंट की हैं। ये सभी चोल वंश की बेहद दुर्लभ मूर्तियां है।