फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में PM बोले- कागजों पर नहीं, हमने वादों को हकीकत में तब्दील किया

Fri, 30 Jun 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं और आज दूसरे दिन वे मोडासा पहुंच गए हैं। पीएम यहां पर दो जल परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंचे हैं। पीएम मोदी का मोडासा में जोरदार स्वागत किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी करीब 552 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास करने लिए मोडासा पहुंचे। पीएम मोदी के साथ गुजरात के सीएम रुपानी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

  Prime Minister Narendra Modi inaugurated two water projects in Gujarat's Modasa; CM Gujarat Vijay Rupani also present pic.twitter.com/OpeVLnsDXf — ANI (@ANI_news) June 30, 2017
पीएम मोदी ने पानी की समस्या उठाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरे दल सिर्फ कागजों पर दावा करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बिजली-पानी के सपनों को हकीकत में तब्दील किया है। पीएम मोदी ने कहा कि पानी के बिना हर जगह अधूरी है और इसलिए उनकी सरकार ने नर्मदा में पानी की कमी को पूरा किया।
विज्ञापन


पीएम के मुताबिक उनकी रकार ने हमेशा लोगों को पानी मुहैया कराने के मुद्दों पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक गुजरात के हर कौने में पानी नहीं पहुंचता, विकास मुमकिन नहीं है।

बता दें कि पीएम मोदी ने आदिवासी और युवाओं को संबोधित करते हुए यहां अरावली में एक पानी सप्लाई स्कीम को शुरू किया। गुजरात दौरे के पहले दिन पीएम मोदी अहदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां पर पीएम ने महात्मा गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए यूनाइटेड नेशन्स को साबरमती आश्रम से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें