फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी सरकार बताए, क्यों नहीं आया अबतक कालाधन वापस'

Tue, 21 Jun 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कालाध्‍ान
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन. संतोष हेगड़े ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी कोशिश की है लेकिन अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि काला धन लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में वह क्यों विफल रही।
विज्ञापन


मोदी सरकार के प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी में हेगड़े ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पूर्व सरकार की तुलना में भ्रष्टाचार की छाया नहीं दिख रही। जहां तक प्रधानमंत्री का सवाल है तो उन्होंने काफी कोशिश की है लेकिन अच्छे दिन अभी तक आए नहीं। हालांकि पूर्व सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वह इस माह अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी के भाषण से काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों के साथ रिश्तों में काफी सुधार हुआ है। पूर्व सरकार के समय की तुलना में यह एक अच्छा बदलाव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें