फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के तहत आदिवासी क्षेत्रों का होगा सर्वांगीण विकास: शाह

Sat, 07 Oct 2017 12:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आदिवासियों के पिछडे़पन के लिए पूर्ववर्ती सरकार की एकतरफा नीति को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार में अब समय आ गया है जब आदिवासियों को वास्तविक अर्थ में ‘स्वराज’ मिलेगा।
विज्ञापन


शाह ने एक ब्लाग में कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातियों के विकास के लिए 2014 में एक कल्याणकारी योजना शुरू की थी। इसके तहत जनजाति आबादी वाले विकास प्रखंडों में अनेक काम किए जा रहे हैं। बाद में एक कानून में संशोधन कर यह व्यवस्था बनाई गई जिसके तहत खनन से होने वाली आय का 10 फीसदी रॉयल्टी के तौर पर उन्हीं इलाकों के विकास पर खर्च किया जा रहा है जहां आदिवासी रहते हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि आदिवासी इलाकों के विकास के लिए जिला मिनरल फाउंडेशन का गठन किया गया था। इसमें अबतक 9100 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। ये उन क्षेत्रों के विकास पर खर्च किए जाएंगे जो खनन से प्रभावित हैं और जहां बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें