फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के फैसले से देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी निराश, आदेश जारी

Wed, 27 Jun 2018 05:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने अपने कर्मचारियों को दिया जाने वाला ओवरटाइम भत्ता बंद करने का फैसला किया है। हालांकि परिचालन (यांत्रिकीय/ऑपरेशनल) कर्मचारियों के लिए यह सुविधा जारी रहेगी। कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


पिछले कई वर्षों के दौरान वेतन में हुई वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के ओवरटाइम भत्ते (ओटीए) को बंद करने की सिफारिश को स्वीकार किया है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिन्हें अधिकांश कार्यालय से बाहर रहना पड़ता है, उन्हें यह सुविधा मिलती रहेगी। इसी के अनुसार सभी मंत्रालयों/विभागों तथा उनसे संबद्ध एवं अधीनस्थ भारत सरकार के कार्यालयों में यह फैसला लागू करने का निर्णय लिया गया है।

कौन हैं ऑपरेशनल तथा यांत्रिकीय कर्मचारी

केंद्र सरकार के ऐसे सभी गैर राजपत्रित कर्मचारी जो कार्यालय के सुचारू संचालन से सीधे लगे रहते हैं, उन्हें इस श्रेणी में रखा गया है। इनमें इलेक्ट्रिकल या मेकेनिकल उपकरणों का संचालन करने वाले कर्मचारी भी आते हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि संबंधित मंत्रालयों/विभागों के प्रशासनिक निकायों से संचालन-परिचालन से संबद्ध कर्मचारियों की सूची तैयार करने और उसके साथ तर्कसंगत कारण बताने को कहा गया है। सरकार ने उनके ओटीए की दर भी संशोधित नहीं करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें