फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत का राजनीतिक फायदा उठा रही है मोदी सरकार- कांग्रेस

Sat, 30 Jun 2018 04:10 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश की आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार देश के जवानों और उनकी शहादत को आगे रख कर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया के 4500 करोड़ रुपए अपनी वाहवाही करने में लुटा दिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने कहा कि आज जनरल सैम मानेकशॉ की 10वीं पुष्यतिथि है और उन्होंने सन 1971 की लड़ाई में अपना कितना बड़ा योगदान दिया था। प्रियंका ने कहा कि आज जैगुआर फोर्सेज के 6 जवान नक्सली हमले में शहीद हुए हैं, आज पूरा देश उनके लिए शोकाकुल है। प्रियंका ने मोदी सरकार से सवाल पूछा कि आज देश की आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था से क्यों समझौता किया जा रहा है। 

प्रियंका ने आरोप लगाया कि मेक इन इंडिया को भाजपा सरकार ने बड़े जोर-शोर से 2014 में शुरू किया था। जिसमें सरकार ने दावे किए थे कि मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत देश में ही हथियारों का निर्माण किया जाएगा। लेकिन मेक इन इंडिया की भाजपा ने 4500 करोड़ की रकम खुद के प्रचार-प्रसार में खर्च कर दी, जिसके चलते इतना बड़ा मेक इन इंडिया प्रोग्राम फेल हो गया।
विज्ञापन

 
प्रियंका ने मोदी को सूट-बूट की सरकार कहते हुए हमला किया कि सरकार के पास जवानों के लिए यूनिफॉर्म और बूट खरीदने तक के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन को लेकर 37वीं संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट एक साल पहले सरकार के पास जाती है और प्रधानमंत्री मोदी उस रिपोर्ट को दबा कर बैठ जाते हैं और उसे वित्त मंत्रालय के पास आगे नहीं बढ़ाते। उन्होंने कहा खुद वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल शरतचंद्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सेना के 68 फीसदी हथियार बेकार

उन्होंने उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि केवल 8 फीसदी हथियार ही अत्याधुनिक हैं, 24 फीसदी चालू हालत में हैं, जबकि 68 फीसदी हथियार पुराने हो चुके हैं और उन्हें संग्रहालय में भेजे जाने की जरूरत है क्योंकि वह जवानों के किसी काम के नहीं हैं। उन्होंने शरतचंद्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार लगातार सेना का बजट कम रही है, यहां तक कि इस साल का बजट तो साल 1962 के बजट से भी कम है। 

प्रियंका ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी तक 380 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि नक्सली हमलों में अर्ध सैनिक बलों के 250 से जवान शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा मंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। वो चीन में जाकर हाथ मिलाती हैं, लेकिन जवानों को निहत्था रखा हुआ है। पीएम के पास भी ये रिपोर्ट जाती है, लेकिन वो बजट को लेकर वित्त मंत्रालय से कुछ नहीं कहते। 

उन्होंने कहा कि डोकलाम में गतिरोध हुआ और उरी में हमला और सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, इसके बाद जो हथियार खरीदे गए, उनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। प्रियंका ने कहा कि सरकार को सैनिकों के नाम पर वोट तो चाहिए, लेकिन उनकी तकलीफों को हल करने की कोई फिक्र नहीं है। 
वहीं प्रियंका ने डोकलाम को लेकर भी सवाल उठाए और सरकार ने खूब अपनी पीठ थपथपाई। 

उन्होंने कहा कि चीन अपनी सीमा में रोड, हैलिपैड सब बना रहा है। लेकिन चीन बॉर्डर पर रोड बनाने के लिए हमारी सरकार के पास बजट ही नहीं है। प्रियंका के मुताबिक मोदी सरकार की न नीयत साफ है, न सोच साफ और न ही नीति साफ है। यही इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। 

उन्होंने कहा कि आए दिन सीमा पर, नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। हमारे जवानों के पास बजट नहीं है, ‘रेडी टू अटैक’ हथियार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि आधुनिकीकरण के लिए जितने बजट की मांग की जा रही है, उसे पूरा किया जाए।
 
वहीं प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी योग से लेकर इतिहास तक की बात करेंगे और नया इतिहास बनाने की बात करेंगे। देश के सामने झूठे जुमले आते जा रहे हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा सबसे ऊपर होना हमारी और देश के लोगों की मांग है। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया कि पुलिस सुधारों का क्या हुआ, जिसका सत्ता में आने पर मोदी ने वादा किया था? 
विज्ञापन

वाड्रा का बचाव, भाजपा से सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने शहजादा मॉडल पर ट्वीट करेंगे? नोटबंदी के दौरान एक डिस्ट्रिक्ट कॉरपोरेटिव बैंक में 750 करोड़ रुपये कैसे आए, इसके बारे में क्या जानकारी देंगे?

4एम का दे जवाब

वहीं माल्या, नीरव मोदी, मेहुल और ललित मोदी को 4एम बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार बताए कि आखिर ललित मोदी के दस्तावेजों को किसने बनवाया? क्या मोदी सरकार ने विजय माल्या को भगाने में मदद नहीं की? पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद नीरव मोदी कैसे लंदन और हांगकांग घूम रहा है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें