मवेशियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए सरकार ने करीब 85 लाख पशुओं को 12 अंकों के विशेष पहचान संख्या यूआईडी कार्ड प्रदान की है। इनमें गाय और भैंस शामिल हैं। प्रत्येक मवेशी की उत्पादकता और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में आंकड़ों को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादकता सूचना नेटवर्क आईएनएपीएच पर अपलोड किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेः- गाय बचाने को लेकर सख्त हुआ केंद्र, कोर्ट से कहा- हर गाय के पास होगा आधार जैसा एक कार्ड
एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि 30 करोड़ मवेशियों और भैंसों में से करीब 8.8 करोड़ दूध उत्पादन करने वाले पशुओं की पहचान की जा रही है। इसके लिए 12 अंकों की अलग अलग पहचान संख्या के साथ उन्हें प्लास्टिक टैग लगाया जा रहा है। इसमें कहा गया है अब तक ऐसे 85 लाख पशुओं की पहचान की गई है।