फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस को सलाम: वुहान से 647 भारतीयों को लाने वाले एयर इंडिया क्रू को मोदी सरकार ने दी बधाई

Thu, 06 Feb 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया विमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जानलेवा कोरोनावायरस की आफत से चीन में घिरे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का काम कर दिखाने वाले एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों के साहसिक कारनामे की मोदी सरकार ने विशेष रुप से प्रशंसा की है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि एयर क्रू ने वापसी कर रहे 647 लोगों के साथ 12 घंटे से भी अधिक का वक्त बिताया।

विज्ञापन


कोई और होता तो डर जाता और कहता कि ऐसी जगह क्यों जाना जहां बीमारी का इतना खतरा है। लेकिन एयर इंडिया के पायलटों ने कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि समझा और खुशी खुशी यह काम किया। गौरतलब है कि एयर इंडिया की दो विशेष उड़ानों से इन लोगों को वापस लाया गया और इनमें मालदीव के सात मुसाफिर भी थे।

एयर बस ने कामकाज रोका

हवाई जहाज बनाने वाली दिग्गज कंपनी एयर बस ने चीन में अपने कारखाने में निर्माण कार्य रोक दिया है। एयर बस ने एक बयान जारी करके कहा कि हालात को देखते हुए तियानझिन असेंबली लाइन का कामकाज रोक दिया गया है।
 

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के प्रायोजकों में घबराहट

कोरोनावायरस के चलते टोक्यो में इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजकों में घबराहट फैल गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने बताया कि आयोजक बहुत अधिक चिंतित हो उठे हैं। गौरतलब है कि इस साल 24 जुलाई से टोक्यो में ओलंपिक खेलों को आयोजन शुरू हो जाएगा।

महज एक दिन की बच्ची में मिला संक्रमण

कोरोनावायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान में जन्मी एक बच्ची को महज 30 घंटे के भीतर कोरोना का संक्रमण हो गया। चीनी मीडिया के अनुसार इस वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों में यह बच्ची सबसे कम आयु की मरीज हो गई है। डॉक्टरों का अनुमान है कि यह संक्रमण मां से बच्ची में आया होगा। उसकी मां इस बीमारी की चपेट में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें