वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को हुए मंत्रिमंडल बदलाव में खुद के डिमोशन की बातों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह अपने नए काम को एक अवसर के रूप में देखते हैं और देश का तीव्र आर्थिक विकास सुनिश्चित करना चाहते हैं।
प्रभु ने कहा कि हर काम समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में मुझे नौवीं बार काम दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि पीएम ने मुझसे मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और भारत में व्यापार सुगम बनाने के क्षेत्र में काम करने को कहा। ये सभी सरकार की फ्लैगशिप कार्यक्रम हैं।’
पढ़ें- निर्मला देश की पहली स्वतंत्र महिला रक्षामंत्री, पीयूष को मिला रेलवे
मालूम हो कि 19 अगस्त को यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली में हुई कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी। प्रभु ने पीएम से मिलकर इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद पिछले महीने ही दो अन्य रेल दुर्घटनाएं भी हुईं।