जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत और चीन हाल के दिनों में उपजे ताजा विवाद और गलतफहमियों को दूर कर संबंधों को ठोस रूप देने की कोशिश करेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो बार अहम मुलाकात होगी।
इन दोनों के बीच अलग से भी बातचीत होगी। एनएसजी में भारत की सदस्यता और आतंकवाद पर पाकिस्तान के रुख की चर्चा प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य एजेंडों में शामिल है।
विदेश मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक मोदी और शी चिनफिंग बलूचिस्तान, दक्षिणी चीन सागर, पीओके जैसे मुद्दे पर उपजी दोनों देशों की दुविधा को दूर करने पर बातचीत होगी।