फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी 2.0 : पीएम ने अपनी वेबसाइट पर साझा की दूसरे कार्यकाल की विकास यात्रा

Sun, 31 May 2020 05:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 15 शीर्षकों में दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख
  • उपलब्धियों से जुड़े संबंधित लेखों का दिया गया लिंक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर अपने दूसरे कार्यकाल की विकास यात्रा से जुडे़ दस्तावेज साझा किए हैं। इन दस्तावेजों में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान विकास, सशक्तिकरण और सेवाओं की झलक दिखाई गई है। मोदी ने दूसरे कार्यकाल के साल भर पूरा होने के अवसर पर ये दस्तावेज अपने ट्विटर अकाउंट और वेब पोर्टल नरेंद्र मोदी डॉट इन पर साझा किए हैं।

विज्ञापन


ये दस्तावेज 15 शीर्षक में बांटे गए हैं, जो इस प्रकार हैं- कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस), सुगम रहन-सहन, भ्रष्टाचार का खात्मा, युवाओं को अवसरों के साथ सशक्त करना, सबके लिए स्वास्थ्य, विकास के लिए ढांचा, मध्यम वर्ग की गतिविधियों को बढ़ाना, नए भारत के लिए नारी शक्ति, समृद्ध भारत के लिए समृद्धशाली किसान, भारत प्रथम सर्वोपरि रखना, पूर्वोत्तर पर नए सिरे से फोकस करना, सामाजिक सशक्तिकरण, सबसे गरीब के लिए विकास, परिवर्तनकारी आर्थिक विकास और भारत की कोरोना से जंग। हर शीर्षक से संबंधित कई लेख भी दर्शाए गए हैं, जिनके लिंक दिए गए हैं।

इन लेखों में कहा गया है कि पहले कार्यकाल के मुकाबले मोदी 2.0 से उम्मीदें ज्यादा हैं। इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी और उनकी सरकार ने बडे़ सुधारों, बडे़ फैसलों और दूरदर्शी विचारों के साथ नए कार्यकाल की शुरुआत की। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की नई इबारत लिखने के साथ ही ऐतिहासिक निगम करों में कटौती, किसानों का सशक्तिकरण और अयोध्या मामले का शांतिपूर्ण समाधान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें