फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MODEL TOWN Election Results 2020 Live: मॉडल टाउन सीट पर कपिल मिश्रा पीछे, 'आप' की बढ़त

Tue, 11 Feb 2020 04:46 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉडल टाउन विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे का रुझान लगातार सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आप-भाजपा में टक्कर दिखाई दे रही है। मॉडल टाउन विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी आगे चल रहे थे। कुछ समय बाद आंकड़े जरूर बदल रहे हैं लेकिन बढ़त अखिलेश के ही पक्ष में है। दूसरे नंबर पर भाजपा के कपिल मिश्रा हैं।

विज्ञापन


मॉडल टाउन विधानसभा सीट की मतगणना में अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 41228 वोट तो भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा को 30678 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर चल रहीं आकांक्षा ओला को 3197 वोट मिले हैं। जानिए अपडेट-

दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में आप को बहुमत 

  • आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी लगातार आगे, 10550 वोटों से बनाई बढ़त।
  • भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं।
  • कांग्रेस उम्मीदवार आकांक्षा ओला तीसरे नंबर पर चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें