Black Out Mock Drill in India Photos Video: देश भर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल जोर-शोर से की जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर 300 से ज्यादा जगहों पर मॉक ड्रिल किया जा रहा है। जिसमें नागरिकों को युद्ध के दौरान बचाव समेत तमाम अहम स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव और संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर आज देश भर में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। बता दें कि, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया था। जिसके बाद आज देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल किया जा रहा है।
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
एनडीएमसी ऑफिस
खान मार्केट
विज्ञापन
2 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
युद्ध और आपातकाल के दौरान की जाती है मॉक ड्रिल
बता दें कि, नागरिक सुरश्रा मॉक ड्रिल आमतौर पर युद्ध और आपातकाल की स्थिति में की जाती है। जिसमें आम नागरिकों को इस दौरान होने वाले संभावित खतरे से बचने और उनसे निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है।
मॉक ड्रिल के लिए गृह मंत्रालय का निर्देश
गृह मंत्रालय की तरफ से मॉक ड्रिल वाली जगहों को तीन कैटेगरी के आधार पर बांटा गया है। जिसमें कैटेगरी -1 में सबसे संवेदनशील जगहें शामिल है, कैटेगरी -2 में संवेदनशील जगहें है और कैटेगरी -3 में कम संवेदनशील जगहों को रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में कैसी है तैयारी?
क्रॉस मैदान, मुंबई
काउंसिल हॉल, पुणे
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई
4 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
सिरोल क्षेत्र, ग्वालियर
हलसुरू झील, बंगलूरू
एमआई रोड, जयपुर
विज्ञापन
5 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
देश में आखिरी बार मॉक ड्रिल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई थी। उस समय हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए गए थे और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया गया था।
मॉक ड्रिल में क्या-क्या शामिल?
हमले का सायरन
नागरिकों को ट्रेनिंग
ब्लैकआउट एक्शन प्लान
छिपने और जोखिम भरे क्षेत्र से निकलना
स्कोप मीनार, दिल्ली
भाजपा मुख्यालय, दिल्ली
आईजीआई, दिल्ली
विज्ञापन
6 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
शिलांग, मेघालय
बिहार में सुरक्षा कड़ी और ब्लैकआउट एक्शन प्लान
देश भर में अलर्ट के बीच पटना के 1, अणे मार्ग स्थित बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खोजी कुत्तों की टुकड़ियां मुख्यमंत्री आवास के अंदर जाने वाली गाड़ियों पर निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
क्या है मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट?
नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल एक तरह का अभ्यास है, जिसमें युद्ध के दौरान होने वाली स्थिति से निपटना और आम जनता व प्रशासन साथ मिलकर जल्द से जल्द राहत और बचाव अभियान शुरू करना शामिल है। इसका मकसद घायलों की मदद करना, दहशत को कम करना है। जबकि ब्लैकआउट की स्थिति में संभावित हमले वाली जगह के आस-पास के इलाके में लाइटें बंद करना है और दुश्मन को सटीक निशाना लगाने में विफल करना है।
पटना में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास पर ब्लैकआउट
बिस्कोमान भवन, पटना
8 of 11
देश भर में मॉक ड्रिल जारी
- फोटो : PTI
भुवनेश्वर, ओडिशा
जयपुर सिटी, राजस्थान
बठिंडा, पंजाब
9 of 11
देश में मॉक ड्रिल
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सायरन बजने के बाद में ब्लैकआउट किया गया।
राजस्थान के जयपुर में ब्लैकआउट किया गया।
राजस्थान के बाड़मेर में ब्लैकआउट किया गया।
मध्य प्रदेश के भोपाल में ब्लैकआउट किया गया।
10 of 11
देश में मॉक ड्रिल
- फोटो : PTI
दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में ब्लैकआउट किया गया।
दिल्ली के मोती नगर इलाके में ब्लैकआउट किया गया।
दिल्ली के खान मार्केट क्षेत्र में ब्लैकआउट किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य कमांड सेंटर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट का निरीक्षण किया।