फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड, शिकायत निवारण के लिए स्पेशल मोबाइल एप भी होगा लांच

Fri, 08 Mar 2019 10:09 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटे पुलवामा में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्रदान कर दी गई है। सीआरपीएफ के मुताबिक, इस राशि में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई एक्स-ग्रेशिया राशि भी शामिल है।

विज्ञापन


पहले एक्स-ग्रेशिया राशि 15 लाख रुपये थी, लेकिन केंद्र सरकार ने पहली जनवरी 2016 से यह राशि बढ़ाकर 35 लाख रुपये कर दी थी। सीआरपीएफ के 40 शहीदों के परिजनों को 1,01,50,000 से ज्यादा की राशि दी गई है। इसमें रिस्क फंड व सीडब्लूएफ फंड, जिसके तहत 21,50,000 रुपये दिए जाते हैं, भी शामिल है। भारत के वीर फंड से हर शहीद के परिवार को 15,00,000 रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

एसबीआई पीएमएसपी कवर के तहत 30-30 लाख रुपये की राशि दी गई है।इसके अलावा संबंधित राज्यों की सरकारों द्वारा घोषित राशि भी शहीदों के परिजनों को मिलेगी।परिजनों को लिब्रलाइज्ड पेंशन अवार्ड और डीए आजीवन मिलता रहेगा। यह राशि अंतिम मूल वेतन के बराबर होती है।
विज्ञापन


कुछ राज्यों की सरकारों ने शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी भी ऑफर की है। साथ ही सीआरपीएफ भी उन्हें जॉब मुहैया करा रही है। पुलवामा हमले के शहीदों के परिजनों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सीआरपीएफ जल्द ही एक स्पेशल मोबाइल एप तैयार करा रही है। इस एप पर शहीदों के आश्रित अपनी कोई भी समस्या या दिक्कतों के बारे में बता सकेंगे। एप पर मिलने वाली शिकायतों को त्वरित गति से निपटाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें