फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट में मोबाइल और चार्जर महंगे, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर किया 2.5 फीसदी

Tue, 02 Feb 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मार्टफोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सरकार ने आम बजट में मोबाइल फोन और चार्जरों के पुर्जों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। इससे मोबाइल और चार्जर महंगे हो जाएंगे।

विज्ञापन

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल उपकरणों समेत 400 सामानों पर आयात शुल्क की समीक्षा का एलान किया।

उन्होंने कहा कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तीव्र गति से विकास हुआ है। अब हम मोबाइल और चार्जर जैसी वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। वृहत्तर घरेलू मूल्यवर्धन के लिए हम चार्जरों के कलपुर्जों और मोबाइल के सबपार्ट्स से कुछ रियायतें वापस ले रहे हैं। साथ ही मोबाइल के कुछ कलपुर्जों पर आयात शुल्क शून्य से 2.5 फीसदी हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें