फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: संदेशखाली में बवाल! TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 6 जवान घायल

Sat, 03 Jan 2026 03:21 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भीड़ का कहर टूटा पड़ा। लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन
संदेशखाली में भीड़ का पुलिस टीम पर हमला (फोटो प्रतीकात्मक)) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


मूसा मोल्लाह को गिरफ्तारी पर मचा बवाल
जानकारी के मुताबिक नजात पुलिस थाने की टीम शुक्रवार रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी गांव में टीएमसी कार्यकर्ता मूसा मोल्लाह को गिरफ्तार करने गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर गांव के एक समूह ने हमला किया और पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस टीम पर फेंके पत्थर, 6 जवान घायल
घायल छह पुलिसकर्मियों, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है, उनको स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम मोल्लाह को उसके घर से उठाकर पुलिस की गाड़ी में ले जा रहे थे, तो गांव वालों के एक समूह ने टीम पर पत्थर फेंके, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन


दो टीएमसी नेताओं को भी हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने बताया कि मोल्लाह को इलाके में मछली पालन के लिए जबरन तालाबों पर कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस बल भेजे जाने और भीड़ को खदेड़ने के बाद आखिरकार उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि उसके अलावा, भीड़ को उकसाने के आरोप में ग्राम पंचायत प्रधान सहित दो स्थानीय टीएमसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: 'किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि...', बाबरी निर्माण के बीच नमाज पढ़ने पर हुमायूं कबीर की धमकी


अन्य वीडियो





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें