फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में भारत छोड़ें पाक कलाकार या भुगते अंजाम: MNS

Fri, 23 Sep 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Amey Khopkar
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे विरोध में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना भी कूद पड़ी है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भारत में काम करे पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए अल्‍टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


यह अल्टीमेटम 48 घंटे का दिया गया है। एमएनएस का कहना है कि इस अवधि के बाद भी अगर पाकिस्तानी कलाकार जैसे फव्वाद खान, अली अखबर और आतिफ असलम देश नहीं छोड़ते तो एमएनएस उनकी पिटाई कर बाहर का रास्‍ता दिखाएगी।

साथ ही एमएनएस ने उन फिल्म निर्माता-निर्देशकों से भी उनके साथ काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को वापस भेजने को कहा है। 
विज्ञापन

उड़ी हमले का विरोध कर रही है एमएनएस

Uri attack
इस बारे में जानकारी देते हुए एमएनएस चित्रपट सभा के अमेय खोपकर ने कहा कि हमने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने को कहा है वरना एमएनएस अपने स्टाइल से उनको भारत से बाहर भेजेगी।

गौरतलब है कि एमएनएस उड़ी में सेना के कैंप हुए आतंकी हमले का विरोध कर रही है, इसमें 18 सैनिक शहीद हो गए थे। साथ ही ये कोई पहली बार नहीं है पाकिस्तान का विरोध करने के लिए एमएनएस द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है।

शिवसेना पहले ही फव्‍वाद खान और माहिरा खान की आने वाली फिल्मों के विरोध की घोषणा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि जब मुंबई पर 26/11 का आतंकी हमला किया गया था,इसके बाद भी ऐसे ही पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध एमएनएस और शिवसेना द्वारा किया गया था। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गयी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें