फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: औरंगजेब-लाउडस्पीकर छपे केक से राज ठाकरे ने मनाया जन्मदिन; तुलजा भवानी मंदिर में चढ़ावे की गिनती

Wed, 14 Jun 2023 07:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

औरंगाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर के चढ़ावे की गिनती पिछले एक सप्ताह से जारी है। बुधवार को जेवरातों की गिनती की गई। इस दौरान 207 किलोग्राम सोना और सोने के गहने, 1280 किलो चांदी और चांदी के गहने और 354 हीरे निकले हैं।
विज्ञापन
राज ठाकरे। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब को लेकर विवाद चल रहा है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर पर राजनीति तो काफी पुरानी है ही। इन्हीं विवादों के बीच मनसे प्रमुख ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया, जो खासा चर्चित रहा। चर्चा का विषय था केक। यह केक दूसरे केकों से काफी अलग था। दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने केक पर औरंगजेब और लाउडस्पीकर छपवाया था। 

विज्ञापन

 

 

तुलजा भवानी मंदिर में शुरू हुई गिनती

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर के चढ़ावे की गिनती पिछले एक सप्ताह से जारी है। बुधवार को जेवरातों की गिनती की गई। इस दौरान 207 किलोग्राम सोना और सोने के गहने, 1280 किलो चांदी और चांदी के गहने और 354 हीरे निकले हैं। जिले से 280 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर 100 सालों से भी अधिक प्राचीन है। 

मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वास कदम ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंदिर प्रशासन ने दान चढ़ावे की गिनती शुरू की थी। हर 15 साल में एक बार चढ़ावे की गिनती की जाती है। गिनती 15 दिन अभी और चलेगी। 35 अधिकारियों की टीम सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक की जाती है। टीम को खाने-नाश्ते की व्यवस्था कराई जाती है। गिनती स्थल पर 35 से 40 टीमें तैयार की गई हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें