फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कमल हासन संग बेटी श्रुति ने किया पोलिंग बूथ का दौरा, भाजपा ने बताया नियमों का उल्लंघन

Wed, 07 Apr 2021 10:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कमल हासन और उनकी बेटियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में मौजूदा समय में चुनावी माहौल है। हाल ही में तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव संपन्न हुए। मंगलवार को तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव हुए। इस दौरान दक्षिण सिनेमा के कई सुपरस्टार्स पोलिंग बूथ की लाइनों में लगे दिखाई दिए। 

विज्ञापन


वहीं मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने भी चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मतदान किया, इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी उनके साथ मौजूद रहीं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

भाजपा ने श्रुति हासन पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि कमल हासन ने जब चेन्नई में वोट डाला तो उसके बाद वो कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा में चले गए। कमल हासन इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो उम्मीदवार के तौर पर वह पोलिंग बूथ पर हलचल देखने के लिए चले गए। 
विज्ञापन


कमल हासन के साथ उनकी बेटी श्रुति हासन भी मौजूद रहीं। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने श्रुति हासन पर नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के कोयंबटूर जिलाध्यक्ष नंदाकुमार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख और कोयंबटूर साउथ से भाजपा उम्मीदवार वनाथी श्रीनिवासन की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत की। 

भाजपा ने मांग की है कि श्रुति हासन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का जाए। बता दें कि मंगलवाप को ही तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग करवाई गई। राज्य में कुल 71.79 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से यह आंकड़ा जारी किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें