फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव परिणाम: 'अपने प्रदर्शन पर अहंकार न करे भाजपा', खरगे बोले- संसद भंग कर बैलेट पेपर से करा लें चुनाव

Thu, 29 Oct 2026 01:27 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। बता दें कि, विपक्ष ने 30 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की तैयारी की है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष की तरफ से 30 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जन महाभियोग और 1 नवंबर को दिल्ली में रैली करने की योजना है। इसी बीच आज तमाम विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर बैठक भी की है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मुद्दों पर बातचीत की है।
विज्ञापन


'भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए'
इस दौरान कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा- हम अभी भी बैलेट पेपर (मतपत्र) की मांग करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वे जीत रहे हैं, हमें मैदान नहीं छोड़ देना चाहिए। एक समय ऐसा भी था जब वे संसद की केवल दो सीटें जीते थे... कभी-कभी ऐसा हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी की कोई पकड़ नहीं है। भाजपा को यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर ऐसा है, तो वे संसद को भंग कर दें और बैलेट पेपर से चुनाव करवा लें।
 
विज्ञापन



1 नवंबर को हम एक रैली कर रहे हैं- खरगे
उन्होंने आगे कहा- हमारा विरोध प्रदर्शन जारी है क्योंकि 'वोट चोरी' हुई है और (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आयोग में जो गड़बड़ी की है, उसके खिलाफ हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगा और सभी पार्टियां हमारा समर्थन कर रही हैं। कल एक 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) है और 1 नवंबर को हम एक रैली कर रहे हैं, जिसमें पूरे देश से लोग आ रहे हैं। हम लड़ेंगे, क्योंकि लोकतंत्र में जब तक आप संघर्ष नहीं करते, तब तक लोग जागरूक नहीं होते। इसीलिए हम यह सब कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया मंथन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, गौरव गोगोई, महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन और जॉन ब्रिटास समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित करने की तैयारी है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की तर्ज पर सांसद अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में करीब 40 वक्ताओं के शामिल होने की संभावना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित कर सकते हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर भी फैसला लिया जाना है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 अक्तूबर को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित खरगे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर आयोजित होगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने और चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें