फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में तेज हुई जोड़-तोड़ की राजनीति, NPP पर टिकी BJP और कांग्रेस की निगाहें

Sun, 04 Mar 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनपीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

मेघालय चुनाव के बाद वहां जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है। तो वहीं महज 2 सीटें पाने वाली बीजेपी भी राज्य में सरकार बनाने के जोड़-तोड़ कर रही है। इन दोनों के अलावा सरकार बनाने की अहम भूमिका निभा सकती है एनपीपी। एनपीपी के खाते में 19 सीटें हैं। लिहाजा सियासी चहलकदमी नेशनल पीपुल्स पार्टी में भी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


शिलॉन्ग में नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायकों की भी बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष के संगमा ने कहा कि अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी, हम अपने विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी अन्य पार्टियों से भी बात हो रही है, वह भी चर्चा कर रहे हैं।  
 


गौर हो कि एनपीपी और बीजेपी के बीच चुनाव के बाद से ही गठबंधन की चर्चा चल रही है। बीजेपी ने साफ कर दिया था कि मेघालय में गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने के पक्ष में है। इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी कर लिया है। संकेत हैं कि एनपीपी और बीजेपी मिलकर कांग्रेस के सामने चुनौती पेश करेंगे। बीजेपी के नेताओं ने निर्दलीय विधायक से भी मुलाकात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें