यूपी में सत्ता हासिल करने के लिए लगातार प्रयोग कर रही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में टिकट केदावेदारों के जनाधार केदावे को परखने के बाद ही मैदान में उतारेगी। दावेदारों को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की परीक्षा में पास होना होगा।
29 जलाई को लखनऊ में राहुल की संवाद कार्यक्रम में सूबे में 403 सीटों के लिए चुनाव लडने की चाह रखने वाले कीरब नौ हजार पांच सौ दावेदारों को पहुंचने का निर्देश हाईकमान की तरफ से मिला है।
यूपी में कांग्रेस ने अफनी पूरी टीम बदलने केबाद प्रचार अभियान छेड़ा हुआ है। पहले चरण का प्रचार 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा सोमवार को पूरी हुई है। यह रथयात्रा करीब 60000 किलोमीटर की दूरी करेगी।
पार्टी की कोशिश है कि 27 दिन चलने वाली इस रथयात्रा में ज्यादा से ज्यादा जनपद कवर कर लें। 29 जुलाई को लखनऊ में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम है। इसमें यूपी की 403 सीटों के लिए आवेदन करने वाले 9 हजार 500 लोगों को भी बुलावा भेजा गया है।
कहा गया है कि वह हर हाल में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, इन सबसे राहुल गांधी रूबरू होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी उनसे कुछ सवाल भी कर सकते हैं। एक तरह से राहुल की परीक्षा में शामिल होने का लाभ टिकट हासिल करने में मिलेगा।
कांग्रेस तफिलहाल दिसंबर में ही चुनाव मानकर पहले चरण में करीब 300 सीटों पर उम्मीदवार के नाम फाइनल करने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि पार्टी का कहना है कि 29 को नाम फाइनल नहीं होंगे, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी में होने वाले चयन में मदद जरूर मिलेंगी।