फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने DMK कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आज तिरुनेलवेली में भी करेंगे करेंगे चुनाव प्रचार

Fri, 03 Apr 2026 12:42 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुनेलवेली

सार

स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके ने भाजपा को तमिल विरोधी और हिंदी को जबरन थोपने वाली पार्टी के रूप में प्रचारित किया हुआ है। वहीं एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी को भाजपा के हाथों की कठपुतली साबित करने में भी डीएमके ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार का विधानसभा चुनाव अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की टीवीके के सियासी मैदान में उतरने से और रोचक हो गया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर डीएमके अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के डीएमके कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार को तिरुनेलवेली में बड़ा चुनावी दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा डीएमके और उसके सहयोगी दलों के दक्षिण तमिलनाडु में बढ़ते चुनावी अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इससे  डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम स्टालिन शाम करीब 4:50 बजे चेन्नई से रवाना होंगे और हवाई मार्ग से तूतीकोरिन (थूथुकुडी) पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग के जरिए तिरुनेलवेली जाएंगे, जहां नेल्लई साउथ बायपास पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना है, क्योंकि चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


डीएमके के साथ कांग्रेस के लिए भी करेंगे चुनाव प्रचार
इस जनसभा में सीएम स्टालिन डीएमके और उसके सहयोगी दलों के कई प्रमुख उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राधापुरम सीट से चुनाव लड़ रहे विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु, पालायमकोट्टई से मौजूदा विधायक अब्दुल वहाब और तिरुनेलवेली सीट से उम्मीदवार सुब्रमणियन शामिल हैं। इसके अलावा वे कांग्रेस के उन उम्मीदवारों के लिए भी समर्थन मांगेंगे, जो नांगुनेरी और अंबासमुद्रम सीटों से चुनावी मैदान में हैं।

चुनावी रैली के बाद जाएंगे कन्याकुमारी
मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब डीएमके ने अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। हाल ही में सीएम स्टालिन ने पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान कर राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।

तिरुनेलवेली की सभा के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कन्याकुमारी जाएंगे, जहां वे रात में ठहरेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे वे वहां एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वे तेनकासी जिले के संकरनकोविल में भी एक रैली करेंगे।

इस दौरान वे डीएमके उम्मीदवार मनोज पांडियन (अलंगुलम), राजा (वासुदेवनल्लूर) और कलाई काथिरवन (तेनकासी) के साथ-साथ एमडीएमके के उम्मीदवार राजेंद्रन (कडायम) के लिए भी प्रचार करेंगे। साथ ही, वे संकरनकोविल से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में भी लोगों से वोट मांगेंगे।
विज्ञापन


(इनपुट आईएएनएस से भी)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें