एमजे अकबर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी और उनके दोस्तों की गवाही दिल्ली की एक अदालत में पूरी हो गई है। प्रिया रमानी ने अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद उन्हें मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था।
जिरह के दौरान प्रिया रमानी ने कहा, ये कहना गलत है कि मैंने जो ट्वीट किए वो गलत, मानहानि करने वाले और द्वेषपूर्ण थे। ये भी कहना गलत है कि एक पत्रकार के तौर पर मेरा बर्ताव अनैतिक था क्योंकि मैंने किसी स्रोत का जिक्र नहीं किया है।